Saturday, 14 February 2026

असंभव को संभव करने वाला परमेश्वर

यहोशू 4:23 क्योंकि जैसे तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने लाल समुद्र को हमारे पार हो जाने तक हमारे साम्हने से हटाकर सुखा रखा था, वैसे ही उसने यरदन का भी जल तुम्हारे पार हो जाने तक तुम्हारे साम्हने से हटाकर सुखा रखा।” *परमेश्वर की निरंतर सामर्थ* यह वचन बताता है कि परमेश्वर की सामर्थ समय के साथ कम नहीं होती। जिस परमेश्वर ने मूसा के समय लाल समुद्र को सुखाया उसी ने यहोशू के समय यरदन नदी को भी रोक दिया। परिस्थितियाँ बदल सकती हैं नेता बदल सकते हैं लेकिन परमेश्वर की शक्ति नहीं बदलती। *असंभव को संभव करने वाला परमेश्वर* लाल समुद्र और यरदन नदी दोनों ही मानव दृष्टि से असंभव बाधाएँ थीं। पीछे मिस्र की सेना और आगे गहरा समुद्र फिर आगे तेज बहती यरदन नदी परमेश्वर ने दोनों बार रास्ता बनाया। यह सिखाता है कि जब हम अपने जीवन में “समुद्र” या “नदी” जैसी समस्या देखते हैं तो हमें डरने की नहीं *विश्वास करने की आवश्यकता है।* जब तक तुम पार न हो जाओ वचन में एक महत्वपूर्ण बात है “हमारे पार हो जाने तक” परमेश्वर ने केवल रास्ता खोला ही नहीं बल्कि तब तक खुला रखा जब तक सब लोग सुरक्षित पार नहीं हो गए। यह दर्शाता है कि परमेश्वर अधूरा काम नहीं करता। वह आधे रास्ते में हमें छोड़ नहीं देता। वह तब तक साथ रहता है जब तक हम पूरी तरह सुरक्षित स्थान पर न पहुँच जाएँ। *पुरानी गवाही नई पीढ़ी के लिए* इस वचन का उद्देश्य था कि नई पीढ़ी जाने कि जिस परमेश्वर ने उनके पूर्वजों को बचाया वही परमेश्वर आज भी कार्य कर रहा है। हमारे जीवन में भी पुरानी गवाहियाँ आज के विश्वास को मजबूत करती हैं। *देखें* लाल समुद्र मिस्र की दासता से छुटकारे का प्रतीक है। यरदन नदी प्रतिज्ञा किए हुए देश में प्रवेश का प्रतीक है। इसका अर्थ है परमेश्वर न केवल हमें पाप और बंधन से छुड़ाता है बल्कि हमें आशीष और प्रतिज्ञा की भूमि में भी पहुँचाता है। जीवन में लागू करना अगर आज आपके सामने कोई “समुद्र” खड़ा है या कोई “यरदन” रास्ता रोक रहा है तो याद रखिए जिस परमेश्वर ने पहले रास्ता बनाया वही आज भी बना सकता है। वह तब तक रास्ता खुला रखेगा जब तक आप पूरी तरह पार न हो जाएँ। ✍️ *Pastor Emmanuel* *NEW life Sikhte Hai Kuch*

Popular Posts